कड़ी चावल (Kadhi Chawal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में १ कप बेसन, दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालकर मिक्स करें और ४ ग्लास पानी डालकर घोल बना ले तेज आंच पर गैस पर रखकर चलाते रहै ऐसे ही न छोड़े कड़ी फट जाएगी जब कड़ी में बुलबुले उठने लगे तो आंच मध्यम कर दे और कड़ी पकने दें साथ ही कसूरी मेथी और नमक डाल दे---और १ चम्मच तेल में मेथी दाना डाले जब दाना गोल्डेन हो जाए तो कड़ी में डाल दे ताकि मैथी दाना कच्चा न रहै ओर कड़ी के साथ पक जाए
- 2
अब १ कप बेसन को एक बर्तन मे डाले और साथ ही जरा सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर,थोड़ा सा गरम मसाला और नमक स्वादानुसार ओर एक चुटकी बैकिंग सोडा और जरूरतानुसार पानी डालकर पकोड़ो का घोल बना ले गैस पर कढाई में तेल डालकर गरम करे जब तेल गरम हो जाए तो पकोड़े डाले और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सैके
- 3
जब कड़ी थोड़ी सी गाढ़ी होने लगे तो पकोड़े डाल दे और कड़ी को ५ मिनट और पका लें
- 4
तड़का..-----प्याज को काट लें और लहिसुन को कुचल ले एक तड़का पैन में 2 चम्मच तेल डालें तेल गरम हो जाए तो हींग डाले फिर जीरा,लहिसुन और प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूने और कड़ी में डाल दे---- अभी एक तड़का और लगना हैं एक तड़का पैन में २ चम्मच देशी घी डालें तेल गरम होने पर सबूत लाल मिर्च, गरम मसाला, कश्मीरी मिर्च डालकर कड़ी में तड़का दे --- देशी घी के तड़के से कड़ी का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है
- 5
गरमा गरम कड़ी तैयार हैं -----२ कप बासमती चावल को १५ मिनट के लिए धोकर भिगो दें और १५ मिनट बाद कुकर में ४ ग्लास पानी डालकर और 2 चम्मच देशी घी डालकर१ सीटी देकर पका लें और तुरन्त प्रेशर निकाल दें चावल तैयार है घी या तेल डालने से चावल खिला खिला बनता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स