आलू टिक्की चाट

आलू टिक्की चाट
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले के लिएमीडियम आंच पर एक नॉन स्टिक पैन रखें और उसमे एक चम्मच तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे कटे हुए प्याज़ डालें प्याज़ को सुनहरा होने तक भुने।
अब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भुने अब इसमे मसाले हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, और अनारदाना पाउडर डालकर भुने।
और फिर इसमें टमाटर की पूरी डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं मसाला जब तेल छोड़ने लगता हैं तो इसका मतलब हैं मसाला अच्छे से पक गया हैं।अब इस मसाले में उबले हुए छोले डालें और
- 2
और स्वदानुसार नमक डालें अब एक कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर इसे उबाल लें।
एक उबाल आने पर गैस को कम कर दे और 7 से 8 मिनट के लिए पकने दें इस बात का ध्यान रखे कि छोले में पानी न रहे अब आपका छोले का मिश्रण बनकर बिलकुल तैयार हैं।
- 3
उबले हुए आलू को छीलकर, कद्दूकस कर लीजिए.
कद्दूकस किये हुए आलू में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, बारीक कटा हरा धनिया और कॉर्न फ्लोर डाल कर सभी चीजों को अचछी तरह मिला लीजिए और आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिए. टिक्की के लिये मिश्रण तैयार है.
पैन को गरम कीजिए. हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर गूंथे आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल लीजिए. टिक्की आप अपनी पसंद अनुसार बडी़ या छोटी जैसे चाहें बना सकते हैं.
- 4
मिश्रण को हाथ में रखिये और गोल कर लीजदे दीजिये. सभी टिक्की इसी तरह बना लीजिये,
गरम पैन में थोडा़ सा तेल डाल दीजिये, तेल को तवे पर चारों ओर फैलाइये, सारी टिक्की या पैन पर जितनी टिक्की आ जाय, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी - मीडियम आग पर आलू टिक्की सेकिये,
- 5
टिक्की नीचे से गोल्डन ब्राअन होने तक सिकने दीजिये, टिक्की को पलट दीजिये, और टिक्की को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. आलू की टिक्की तैयार हैं. इसे प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी की टिक्की भी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
- 6
आलू की टिक्की बनकर तैयार हैं.
- 7
आलू की टिक्की बनकर तैयार हैं. इन्हें सर्व करने के लिए, इमली की मीठी चटनी, हरे धनिये की तीखी चटनी, भूना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर लीजिए.
1 प्लेट लीजिए इसमें 1 या 2 आलू की टिक्की रख दीजिए. टिक्की के ऊपर थोडी़ सी मीठी चटनी, थोडी़ सी हरे धनिये की चटनी डाल दीजिए और ऊपर से थोडा़ सा भूना जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर टिक्की को सर्व कीजिए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स