दम आलू (Dum aloo recipe in Hindi)
#Ghar
दम आलू गरमागरम पूरी के साथ
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सब आलू को धोकर कुकर उबाल कर उसे छिलकर कर रख लें और कांटा चम्मच से थोड़ा थोड़ा गौद दे,फिर तेल में तलते समय फटेंगे नहीं ।
- 2
प्याज बारीक काट लें
- 3
अदरक, लहसुन की पेस्ट बना लें ।
- 4
टमाटर की प्यूरी बना लें ।
- 5
अब कढाई में तेल डालिए और आलू डालकर भूरे होने तक तलकर निकाल ले ।
- 6
अब कढाई में जीरा का तडका लगा ले फिर उसमें प्याज डाले और सुनहरे होने तक भुन ले फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और फिर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए ।
- 7
फिर उसमें टमाटर की प्यूरी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर,नमक मिलाइये और फिर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और पाँच मिनट के बाद उसमें आलू डालकर भुन ले।
- 8
फिर उसमें अपने आवश्यकतानुसार ग्रेवी बनाये, और हरी धनिया डालकर गरमागरम परोसे ।
- 9
अब आटे में नमक, तेल डाले और फिर उसे अच्छी तरह से गुंध ले फिर उसकी अपनी इच्छा अनुसार छोटी या बडी पूरीयां तल लें और गरमागरम दम आलू के साथ परोसे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स