भेल पूरी (Bhel puri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मुरमुरा को एक कड़ाई में डालकर अच्छे से रोस्ट कर ले
- 2
रोस्ट किए हुए मुरमुरे को एक बर्तन में खाली करें
- 3
फिर इसमें बारिक सेव डालें
- 4
इसमें बारीक बारीक कटा हुआ प्याज डालें इसमें रोस्टेड मूंगफली डालें
- 5
फिर इसमें टमाटर डालें और हरी मिर्ची डालें
- 6
इसके बाद इसमें काला नमक और टमाटर सॉसडालें और अच्छे से मिक्स करें इसमें इमली की चटनी भी डाल सकते हैं
- 7
फिर इसमें कटी धनिया डालें और अच्छे से मिक्स करें आप चाहे तो लाल मिर्च भी डाल सकते हैं भेलपुरी बनकर तैयार है इसे बनाकर तुरंत ही सर्व करें पर हां हाथों को सैनिटाइज जरूर करें मैंने साथ में रख दिया है मेन पिक्चर में
- 8
चटपटी भेल पुरी बनकर तैयार है इसे तुरंत बनाकर तुरंत ही सर्व करें नहीं तो मुरमुरा मुलायम हो जाएगा
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11827301


















कमैंट्स