चम चम (Chum chum recipe in hindi)
चम चम (Chum chum recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में दूध उबालें। एक बार उबाल आने के बाद, धीरे-धीरे निम्बू का रस मिलाएं और दूध के फटने तकमिलाते रहें, फिर इसे चूल्हे से उतार लें। इसे 4 से 5 मिनट तक ठंडा करने दें।
- 2
फटे दूध को मलमल के कपड़े में बाँध लें और निम्बू के रस की खटास को हटाने के लिए तुरंत ठंडे पानी से धो लें। मलमल के कपड़े को निचोड़ लें। पूरी तरह से पानी निकालने के लिए इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 3
छेना(पनीर) को एक कटोरे या प्लेट में लें और इसे हाथों से तब तक मैश करें जब तक यह नरम और चिकना न हो जाए।
अब मैदा को पनीर की सतह पर छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं छेना मिश्रण से छोटे अंडाकार आकार में बनायें। - 4
इसे समान भागों में विभाजित करें। प्रत्येक भाग को लें और अंडाकार आकार दें अंडाकार आकार 1 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए क्योंकि अगले चरण में चीनी सिरप में उबालने के बाद इसका आकार दोगुना हो जाएगा।
- 5
एक गहरी कड़ाही लें और उसमें 1 कप चीनी और 3 कप पानी डालकर चीनी की चाशनी बनाएं। इसे मध्यम आंच पर गर्म करें और चीनी को घोलने के लिए हिलाएं। पाँच से10 मिनट तक उबालें,अबधीरे से पैन के किनारे से अंडाकार आकार के पैटीज़ (एक-एक करके) छोड़ दें
- 6
पॉट को ढक्कन के साथ तुरंत कवर करें। 5 मिनट के बाद धीरे से चमचम को हिलाएँ फिर तुरंत कवर करें।
10 मिनट के बाद, वे आकार में दोगुना हो जाते हैं और पूरी तरह से पकने पर सिरप में भी डूब जाते हैं। इलायची पाउडर मिलाएं।
चमचम को पूरी तरह से ठंडा होने दें। - 7
1. चम चम का भरावन बनाने के लिए – एक छोटी कटोरी में 1/4 कप मावा (खोया), एक बड़ा चम्मच क्रीम मलाई,1 टीस्पून चीनी का पाउडर, कटे हुए पिस्ता, 1/4टीस्पून इलायची पाउडर और घुला हुआ केसर ले। अच्छी तरह मिलाएँ।
- 8
चम चम कमरे ठंडी हो जाये तब उसमे से अतिरिक्त चाशनी निकाल दें। एक पैटी ले और उसे एक चाकू का उपयोग कर के एक तरफ से काट लें, उसका दूसरा हिस्सा जुड़ा हुआ रहना चाहिये।
- 9
कटी हुई पैटीस में लगभग 1-टीस्पून मावा कामिश्रण भरे
ऊपर से केसर और कटे हुए पिस्ते और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स