क्रिस्पी समोसे (Crispy samose recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन मे मैदा नमक तेल और आजवाइन मंगरेला को मिलाए और कडा आटा लगाए और गिले कपडे से 20 मिनट के लिए ढंक दे।
- 2
अब गैस जलाकर कडाही रखे तेल डाले तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें साबूत जीरा धनिया डालें।
- 3
अब बादाम डाले थोड़ा तलने के बाद मटर के दाने डालकर चलाए अब अदरक और सभी मसाले डालकर 1 मिनट भूने ।
- 4
अब आलू मैस करके डाले और नमक भी डाले सबको अच्छे से मिलाए 2 मिनट भूने और गैस बंद कर दे।
- 5
गूधे हूए मैदा को एक बार और गूंध के थोडा नरम करें।
- 6
छोटा पेडा बनाकर लम्बा बेले और बिच से कट करे एक भाग को ले जहा से कट किए उसी तरफ पानी लगा के त्रिकोण बनए फिलिग्स को भरे और पानी से चिपकाए समोसे का सेप दे।
- 7
सभी को समोसे का आकार दे और 20 मिनट हवा मे छोड दे ताकि सेट हो जाए।
- 8
तलने के लिए तेल रखे जब तेल हल्का गर्म हो समोसे डाले और धीमी आंच पर तले जब तक सूनहला न हो जाए।
- 9
अब समोसे निकाल ले समोसे को मीठी चटनी हरी चटनी के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)