मस्त कुरकुरे समोसे और चटपटी चटनी चाट के साथ (Mast kurkure samose aur chatpati chutney ke saath

#home special week 2
मस्त कुरकुरे समोसे और चटपटी चटनी चाट के साथ (Mast kurkure samose aur chatpati chutney ke saath
#home special week 2
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मटर कुकर में उबलने के लिए रखे,नमक डालकर ।और ईमली गुनगुने पानी में भिगो दें ।
- 2
परात में मैदा निकाल ले फिर उसमें अजवायन और नमक डालकर अच्छी तरह से गुंध ले और उसे हल्के गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये ।
- 3
अब दुसरे कुकर में आलू उबाल ले । अब भीगी हुई ईमली अच्छी तरह से मसल ले और गाढा पल्क निकाल ले अब उसमें गुड,जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार डाले खट्टी-मीठी चटनी तैयार । अब हरी चटनी के लिए हरी मिर्च, हरी धनिया लहसुन और नमक डालकर मिक्सर में पिस ले, हरी चटनी तैयार।
- 4
अब आते हैं समोसे का मिश्रण (बीच का मसाला) आलू को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ।अब कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले, कटा हुआ प्याज डाले औरसुनहरे होने तक भुन ले फिर उसमें गरम मसाला,धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग पाउडर और नमक स्वादानुसार डाले और आलू डालकर खुब अच्छी तरह सोंधा- सोंधा भुन ले समोसे का मिश्रण तैयार हैं ।
- 5
अब मैदे की पतली सी रोटी बेल कर रखे या मदद के लिए कोई साथ है, तो उनके साथ मिलकर समोसे का मिश्रण भरकर मनचाहे आकार में बनाये, सब बना कर रख लें ।
- 6
अब कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह गरम होने दें फिर उसमें समोसे डालकर धीमी ऑच पर तल लें ।
- 7
अब समोसे प्लेट में तोड कर रख लें और पकी हुई मटर, खट्टी-मिट्ठी चटनी, हरी चटनी और प्याज बारीक काट डाल लें और ढेले वाले चाट समोसे के मजे लें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स