मुंबंदी की मसाले दार सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चना दाल को धोकर मिक्सर में पिस ले, थोड़ा दरदरा पिस ले ।
- 2
अब हरी धनिया, नमक थोड़ा सा हींग,अदरक लहसुन का पेस्ट डाले,हरी मिर्च भी और दो चुटकी खाने का सोडा डालने क बाद उसे अच्छी तरह से फैंट ले, अब कढाई में पानी उबलने रखे उसके उपर छलनी रखे उस पर थोड़ा सा तेल लगा ले ताकि उसमें दाल की छोटी छोटी गोलियां बना कर रखे और उपर ढक्कन रख दें । भांप पर पकाना हैं ।
- 3
10-15 मिनट के बाद उसमें चम्मच या चाकू डालकर चेक वह गीला तो नहीं, उसके बाद निकाल कर दूसरे और बनने के लिए रख दीजिये इस तरह सब बना लें, यह मुबंदी साॅस के साथ खाने में भी अच्छा लगता है ।
- 4
अब कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले,प्याज डाले और सुनहरे होने तक भुन ले फिर उसमें टमाटर की प्यूरी डाले और उसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और हींग भी डाले अब उसमें आधा कप पानी डाले और फिर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और जब तक सारा मसाला तेल ना छोड दें अब इसमें अपनी इच्छा अनुसार पानी,नमक डालकर ग्रेवी बना लें जब ग्रेवी अच्छी तरह से उबलने लगें तो अपनी मुबंदी डाले ।और हरी मिर्च धनिया डालकर गरमागरम परोसे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स