कढ़ी पकोड़े वाली (Kadhi pakode wali recipe in hindi)

Shailaja @cook_21799892
कढ़ी पकोड़े वाली (Kadhi pakode wali recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मट्ठे में 1/4 कटोरी बेसन घोलकर कर रखे ।
- 2
सबसे पहले कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें मेंथी दाने को डाले, फिर जीरा डालकर उसमें कढ़ी पत्ते डाले,अदरक लहसुन का पेस्ट डाले, नमक, हींग,हल्दी पाउडर डाले और अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें मट्ठे में घुला हुआ बेसन डालकर चलाते रहे ताकि नीचे ना लगे। कढ़ी थोडा गाढ़ी होने तक उबलने दे।कम गैस पर धीमी धीमी उबलने दे।
- 3
और दूसरी तरफ़ कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और बेसन के पकोड़े बनाते जायें और गर्म गर्म कढी में डालते जाये ।कढी को एक उबाल आने पर उसे उतार ले ।अब उपर उसमें तडका पैन में तडका बनाकर कढ़ी में तडका लगा ले फिर गरमागरम परोसे ।चावल रोटी के साथ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12224306



कमैंट्स