चटपटे दही भल्ले (Chatpati dahi bhalle recipe in Hindi)

Shailaja @cook_21799892
चटपटे दही भल्ले (Chatpati dahi bhalle recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उडद दाल मिक्सर में पिस ले ।अच्छी तरह से फैंट ले कम से कम 15-20 मिनट तक ताकि उसमें हवा अच्छी तरह से मिक्स हो जायेगी,कटोरी में आधा कटोरी पानी लेकर उसमें थोड़ा सा फैंटा हुआ मिश्रण टपकाए अगर वह पानी में तैर जाता है तो समझें कि तलने के लिए तैयार हैं ।
- 2
- 3
अब उसमें बारीक कटा हुआ काजु और किशमिश डाले,काली मिर्च दरदरी कुट कर, थोडा सा नमक डालकर मिलाकर उसे तल लें।एक पतीले में आधा पानी ले उसमें 1/2 चम्मच नमक और 1/4 चम्मच हींग भी डाले ।तले हुए बडे पानी में भिगो दें और 15-20 मिनट तक भीगने दे।
- 4
दही को अच्छी तरह से फैंट लें अब बडे को हथेली से दबाकर पानी निकाल कर प्लेट में सजाये,उसमें पहले दही डाले, फिर चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर, हरी चटनी, खट्टी-मिट्ठी चटनी के साथ परोसे ।चटपटे दही भल्ले।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12225599









कमैंट्स (2)