कुरकुरी बाटी खट्टी-मिट्ठी दाल (kurkuri baati khatti meethi dal recipe in hindi)

कुरकुरी बाटी खट्टी-मिट्ठी दाल (kurkuri baati khatti meethi dal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा लेकर उसमें सूजी मिला ले, उसमें घी गरम करके डाले, 1/4 चम्मच खाने का सोडा, अजवायन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें, आटा को पानी सख्त गूंध ले और 15 मिनट के लिए कपड़ा डालकर रख दें ।
- 2
अब कुकर में अरहर की दाल बनने के लिए रख दीजिये फिर उसमें 1/4 हल्दी और हींग पाउडर डाले ।
- 3
15 मिनट बाद आटे की छोटी - छोटी चपटी गोलियां बनाये ।एक पतीले में पानी उबलने रखे और पानी उबलने पर आटे की बनाई हुई गोलियां डाले और ढककर उबलने दे।
- 4
बाटी पकी की क्या देखशे के लिए उसमें चाकू या टूथ पीक डालकर चेक करे चाकू सुखा बाहर निकालता है तो समझें बाटी पक गई हैं, उसे पानी से निकाल कर रख लें और थोड़ा ठंडा होने दे।
- 5
अब दुसरे तरफ पतीले में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले,गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, कढी पत्ता, इमली का पानी, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें उबली हुई दाल डाले और उबलने दे उसमें हरी मिर्च धनिया डालकर परोसे ।
- 6
अब एक -एक बाटी के चाकू सग दो -दो टुकड़ों में काट लें और कढाई में तेल डालकर बाटी को अच्छी तरह से कुरकुरा तल लें और गरमागरम दाल और घी के साथ परोसे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स