पंचमेल व्यंजन (Panchmel Vynjan Recipe In Hindi)

पंचमेल व्यंजन (Panchmel Vynjan Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पूड़ी का तरीका--सबसे पहले २बडे कप आटा लें। और उसको पानी डाल कर आटा गूंथ लें और अब छोटे छोटे लोईयां बनाकर पूड़ीया बेलकर तल लें। अब पूड़ी तैयार है।
- 2
आलू की सब्जी- सबसे पहले आलू जो उबालें है।उनको छीलकर हाथों की सहायता से मैश कर लें।अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और दी हुई मात्रा अनुसार हींग और जीरा डाल दें और टमाटर पेस्ट डाल दें और अच्छी तरह से भून लें।नमक और मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर स्वादानुसार डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अब जब मसाला से तेल अलग होने लगे। तो इसमें आलू को भी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।एक उबाल आने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।अब यह सब्जी भी तैयार है। बहुत ही अधिक स्वादिष्ट लगती है यह आलू की सब्जी।
- 3
कददू की सब्जी- सबसे पहले कददू को छीलकर काट लें और उसको धोले।अब सबसे पहले कोई भी पैन लें और उसको गैस पर गरम करें और इसमें तेल चढ़ाएं और इसके बाद इसमें मेथी दाना डाल दें।अब 1पिंच हींग को भी डाल दें अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल दें। प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें फिर इसमें टमाटर पेस्ट भी डाल दें अब इसमें स्वादानुसार नमक और मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर धनियां पाउडर भी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल गैस पर ढककर रखें। और उसको पकाएं और लगभग 10मिनट बाद चेक कर लें।
- 4
अब इसमें दी हुई मात्रा अनुसार गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें और उसको पकाएं ।अब जब पानी सूख जाए तो पूड़ी आलू संग गर्मागर्म सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (7)