चाॅकलेट डोनट (Chocolate doughnut recipe in Hindi)

चाॅकलेट डोनट (Chocolate doughnut recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले डोनट का आटा तैयार करने के लिए एक मिकसिंग बाउल में मैदा, (छानकर उपयोग करें),चीनी,यीस्ट, बेकिंग पाउडर,बटर और नमक डालकर मिक्स करें
- 2
अब हल्का गरम दूध आवश्यकता नुसार मिलाकर मैदे का आटा बना लें (ये आटा न तो बहुत टाइट और न तो बहुत मुलायम होना चाहिए)semi dough
- 3
अब तैयार आटे में से बड़ा सा भाग लेकर हाथों से गोल करें और 1/2इंच लगभग मोटा सा रोटी जैसा बेल लें, अब डोनट कटर या किसी छोटे गिलास की सहायता से गोल गोल काट लें और फिर उसी कटे हुए गोल भाग को बीच में भी किसी छोटे से ढक्कन की सहायता से काट लें
- 4
पूरे आटे की इसी तरह मोटा रोटी जैसा बेलकर, गिलास की सहायता से, फिर ढक्कन की सहायता से काटकर डोनट जैसा आकार दें, अब इन तैयार डोनट को 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रखें, जब तक ये फूलकर डबल न हो जाए
- 5
2 3 घंटे बाद अब इन फूले हुए डोनट हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें फिर तले हुए गर्म डोनट को पिसी हुई चीनी में लपेट कर रखें
- 6
अब गलेजिंग या डोनट की कोटिंग के लिए चाॅकलेट को पिघला लें (इसके लिए एक बरतन या भगोने में पानी डालकर उबालना है, फिर उसके ऊपर एक छोटा साइज का ऐसा बरतन रखें जो गरम हो रहे पानी वाले बरतन के ऊपर सेट हो जाए और चाॅकलेट बरतन के पानी की भाप से पिघलने लगे
- 7
अब बरतन में चाॅकलेट तोड़कर डालें और चम्मच से चलाते हुए पिघलायें, तब तक पिघलायें, जब तक चाॅकलेट पिघली कर धार की तरह न गिरने लगे
- 8
अब चीनी लगे हुये डोनट को पिघली हुई चाकलेट में डिप करके कोटिंग लगायें,फिर निकाल कर नारियल बूरा में लपेटें,कुछ डोनट की कोटिंग ऐसे करें और कुछ हनी लगाकर करें और अपने मनपसंद गलेजिंग या कोटिंग लगाकर डोनट तैयार करें और बच्चो को खिलायें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)