पाव भाजी (Pav bhaji recipe in hindi)

पाव भाजी (Pav bhaji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कुकर मे 1/2 ग्लास पानी डाले और सभी कटी सब्जियों को धोकर कुकर मे डालकर 1 सींटी आने तक पकने दे उसके बाद कुकर ठंडा होने के लिए छोड दे।
- 2
अब कडाही मे थोड़ा बटर डालकर पीसा हुआ प्याज डाले जब प्याज पार्दर्शी हो जाए तब अदरख लहसुन का पेस्ट डाले और भुने फिर टमाटर का पेस्ट भी डाले और भुने जब तक ग्रेवी तेल न छोडे।
- 3
तब तक सभी उबली सब्जियों को मिक्सी मे 30 सेकंड के लिए चलाए ताकि सब्जियां थोड़ी मैस हो जाए या चाहे तो सब्जियों को मैंसर से मैस करे जब ग्रेवी तेल छोडना शुरु करे तब लाल मिर्च पाउडर,पाव भाजी मसाला डालकर भुने और मैस की हुई सब्जियों को डालकर चलाए।
- 4
अब लाल रंग और थोड़ा पानी डालकर चलाए और ढंक कर 2-3 मिनट पकाए जब गाढा टेक्सचर आ जाए तो गैस बंद कर दे और बटर के छोटे टुकडे डाल कर छोड दे।
- 5
अब तवा गरम करे उसपर थोड़ा बटर डाले और पावभाजी मसाला धनिया पत्ती डाले और पाव को बीच से काटे और मसाले पर रख के पलट कर दोनो तरफ से 1 मिनट तक सेक ले एक साथ 3-4 पाव या सुविधा के अनुसार सभी पाव सेक ले।
- 6
पाव भाजी तैयार है इसे प्लेट मे सर्व करते समय भाजी पर थोडा धनिया पत्ती कटे हुये प्याज और नींबू डालकर परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स