छोले (Chole recipe in Hindi)

Shalini Verma @cook_19040443
छोले (Chole recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले बनाने के लिए उन्हें एक रात पहले या ४-५ घंटे के लिए भिगो कर रख दे । और सोडा डाल दे।छोले फूल जाएंगे।
- 2
जब छोले फूल जाए तब इन्हें साफ पानी से धोकर नमक डालकर उबाल ले।
- 3
अब छोले उबाल कर इन्हे फ्राई करते है । इसके लिए टमाटर बारीक काट लेंगे । और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
- 4
कुकर में तेल डालकर अच्छे से गरम करे। फिर जीरा, मेथी, हींग, धनिया, मिर्च, गरम मसाला, हल्दी सब मसाले डालकर भून ले। और टमाटर डालकर गलने तक पकाएं। ऊपर से अदरक कस दे। और इमली का टुकड़ा डाल दे ।
- 5
अब छोले डालकर आवश्यकतानुसार पानी डाले । और कुकर बन्द करके २ सीटी लगा दे। कुकर खोलकर नींबू मिला दे।
- 6
रोटी, पूरी, भटूरे, नान और चावल सबके साथ गरमा गरम परोसे । ऊपर से हरा धनिया डाल दे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12483193







कमैंट्स (12)