राजमा+चावल की मिस्सी रोटी (Rajma+Chawal ki missi roti recipe in hindi)

राजमा+चावल की मिस्सी रोटी (Rajma+Chawal ki missi roti recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रात में राजमा भिगो कर रख दें।
- 2
अब सुबह कुकर में पानी डालकर उसमें 1/2 चम्मच नमक डालकर उबलने रखे ।
- 3
अब कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले, कटी हुई प्याज डाले और सुनहरे होने तक भुन ले फिर उसमें गरम मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डाले अब उसमें आधा कप पानी डाले और मसाला तेल छोडने के बाद उसमें दही को अच्छी तरह से मिलाकर उसमें राजमा मिला दे और जितनी ग्रेवी चाहिए उतना पानी मिलाकर उबाल ले।और कटी हुई हरी धनिया डाले ।
- 4
चावल भी बना ले और गरमागरम राज मा चावल परोसे ।
- 5
चलो अब ये हो गया दोपहर का खाना ।अब राजमा भी बच गया और चावल भी,दोपहर का खाना भारी हो गया सबको कम भूक है ।
- 6
राजमा को स्मॅशर से स्मैश किया, परात में चावल डाले,राजमा भी डाले अब उसमें कटी प्याज, 2 कटोरी गेहूं का आटा, आधी कटोरी बेसन, कटी हरी धनिया, अजवायन और लाल मिर्च पाउडर नमक स्वादानुसार सब मिलाकर ढिला आटा गूंध कर रख लें और तवे पर तेल डालकर आटे की लोई बनाकर उसे तवे पर ऊंगलियों से थापे और उपर एक चम्मच से तेल डालकर ढककर रख दें और दो या तीन मिनट में पलटकर फिर बिना ढक्कन के सेंक ले और अचार,साॅस या दही के साथ परोसे । चटपटे राजमा चावल के थेपलें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स