केसर रसमलाई (Kesar rasmalai recipe in Hindi)

केसर रसमलाई (Kesar rasmalai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पतीले में थोड़ा पानी डाल कर गर्म करें और उसी में दूध डालकर उबाल अाने दें.पानी डालने से तली में दूध नहीं लगता.अब नींबू का रस निकालें और उसमें 2 चम्मच पानी भी मिला लें.उबाल आने पर गैस बन्द कर दें और 2मिनट बाद नींबू के रस वाला पानी डालें और चम्मच से चलाएं.खौलते हुए दूध में फाड़ने से छेना हार्ड बनता हैं.अब छेना निकल आया हैं.एक बड़े छन्ने पर कॉटन का कपड़ा रखकर छेना को छान लें फिर उसपर पानी डालकर छेने को धो लें जिससे नींबू का रस निकल जाएं.
- 2
अब छेने को कपड़े सहित घुमाकर निचोड़ कर पानी निकाल लें. उसपर कोई वजन का सामान रखकर 1-2 घंटेमके लिए दबा दें. उसके बाद छेने को हाथ की हथेली से मैश कर लें. 5-7 मिनट तक हथेली से मैश करने से छेना चिकना हो जाएंगा.हमें छेना के चिकना होने तक मसलना हैं.
- 3
अब छेने में मैदा, सूजी मिलाकर पुनः 5-6 मिनट तक मसलकर चिकना करें.छेने से अब हल्के हाथों से घुमा-घुमाकर बाल्स बना लें फिर चपटा कर लें. 2 गिलास दूध से टोटल 9 स्पंजी चपटे बाल्स बने हैं.
- 4
दूसरी तरफ चौड़े मुँह वाले बर्तन में पानी और चीनी डालकर गर्म करें और उबाल आने दें. अब इसमें 2 चम्मच दूध डालें इससे चाशनी की गंदगी दूर होगी और चाशनी की रंगत भी अच्छी आएंगी.अब इसमें छेने के चपटे बाल्स डाल दें,पर इन्हें कलछी से ना छुएं.इन्हें ढक दें और लगभग 15-20 मिनट तक पकाएं, बीच - बीच में चेक भी करते रहें.अगर पानी कम हो जाएं तो डाल दें.अब हमारे स्पोन्जी रसगुल्ले बन गए हैं गैस को ऑफ कर दें
- 5
अब रबड़ी के लिए धीमी आंच पर दूध तैयार करें.इसमें इलायची पावडर और केसर डालें और थोड़ा गाढ़ा करें. बारीक कटा बादाम और काजू भी मिलाएं. इस रबड़ी में चीनी नहीं मिलाएं, अपने स्वाद के अनुसार चाशनी मिलाकर मीठा कर लें.
- 6
अब तैयार रसगुल्लों को रबड़ी में डाल दें और ठंडा होने दें. सामान्य तापमान में जब हो जाएं तो 4-5 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें.
- 7
4-5 घंटे बाद इसे फ्रीज से निकाल लें और बारीक कटे बादाम और काजू पुनः डालकर सजाएं और ठंडा- ठंडा सर्व कर आनन्द में डूब जाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (22)