पुदीना राइस (Pudina Rice recipe in Hindi)

#family #yum
ज्यादातर पुदीना राइस और पुदीना चटनी बनायी जाती है क्योंकि इसका स्वाद लाजवाब होता है और साथ ही ये सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। अपच के समय पुदीना पुलाव बहुत ही फ़ायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। यह सामान्य सर्दी जुकाम जैसी परेशानियों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। अंत में, मैं बताना चाहूँगी कि पुदीने के पत्तों में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए यह इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करता है और इंफ्लमैशन(सूजन) से सुरक्षित रखता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक छोटे ब्लेंडर में मुट्ठीभर पुदीना और धनिया लें।
इसमें 3 लहसुन, 1 इंच अदरक, 2 मिर्च, ¼ प्याज और, 2 इलायची, 5 लौंग, ½ इंच दालचीनी और ½ टीस्पून काली मिर्च भी डालें।अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए एक स्मूद पेस्ट बना लें और फिर इसे एक तरफ रख दें।
- 2
अब एक प्रेशर कुकर में 2 टेबलस्पून घी गर्म करें और 2 टीस्पून जीरा और 1 तेजपत्ता डालकर इसमें से खुशबू आने तक पकाएं।
- 3
इसके बाद इसमें 1 प्याज डालकर अच्छे से भूनें।
इसके बाद इसमें 1 टमाटर डालकर इसे नर्म होने तक पकाएं। अब इसमें ½ आलू, ½ शिमला मिर्च, ½ गाजर, 2 टेबलस्पून मटर और 5 बीन्स डालें।इसे 2 मिनट या फिर इसमें से खुशबू आने तक पकाएं। अब इसमें तैयार मसाला पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं।
- 4
इसके बाद इसमें 2 कप पानी और 1 टीस्पून नमक डालें।
फिर इसमें 1 कप चावल डालकर अच्छे से मिलाएँ।
अब प्रेशर कुकर को बंद करके 2 सीटी आने तक या चावल अच्छे से पकने तक इसे पकने दें।
अंत में, पुदीना पुलाव/मिंट राइस रेसिपी रायते के साथ परोसने के लिए तैयार है। https://youtu.be/sF1z7wyjchQ
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)