ओटस मनचुरिअन (भाप मे पके)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन मे ओटस आटा, सूजी, दही, नमक, बेकिंग सोडा, गाजर और पत्तागोभी डाल कर मिलाए।
- 2
थोड़ा सा पानी डाले और नर्म आटा गूथ ले।
- 3
आटे की छोटी छोटी लोइया बनाए और रख दे।
- 4
इडली वाले साचे मे पानी डाल कर गर्म करना रख दे।
- 5
साचे मे तेल लगाकर ओटस आटे की लोइया रखे और 20 मिनट के लिए रख दे।
- 6
एक कढ़ाई मे 1 चम्मच तेल डाले और 1/2 चम्मच लहसुन डाले और ओटस की बोल को दोनो तरफ से भूरा रंग होने तक भूने।
- 7
एक कढ़ाई मे 1 चम्मच तेल गर्म करे लहसुन डाले फिर प्याज डाले, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डाले और मिलाए।
- 8
सोया सोस, केचप डाले और मिलाए ।
- 9
कोरनफ्लार मे 3 चम्मच पानी डाले मिलाए और कोरनफ्लार को कढ़ाई मे डाले।
- 10
थोडा सा पानी भी डाले।
- 11
जब थोडा गाढा हो जाए तो गैस बद कर दे और परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12772369



कमैंट्स (11)