माचा टी केक (Matcha Tea cake Recipe in Hindi)

माचा टी केक (Matcha Tea cake Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
केक बेकिंग ट्रे को बटर पेपर लगाकर चित्रानुसार तैयार करें।
- 2
पहली तह के लिए सारे बिस्कुट एक बाउल के अन्दर पीस कर महीन चूरा बना लें। फिर चार बड़ी चम्मच पिघले मक्खन के साथ मिलाकर बिस्कुट पेस्ट बना लें।
इस बिस्कुट पेस्ट को केक बेकिंग ट्रे में डालकर पहली लेयर तैयार करें। - 3
अब क्रीम चीज़ को एक बाउल में डालकर हल्के-हल्के फेंटकर मुलायम करें, अब शक्कर मिलाएँ और हल्के हल्के फेंटें।
- 4
अब हम “अगर-अगर” मिश्रण बनायेंगे, जिसके लिये एक छोटे बर्तन में 2 बड़े चम्मच पानी लेकर उसमें 1 बड़ी चम्मच अगर-अगर पाउडर थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलायें और उबाल लें। अगर-अगर मिश्रण तैयार है।
अब एक कटोरी में 4 बड़े चम्मच दूध लेकर उसमें अगर-अगर मिश्रण को छानकर मिला लें, और इसे फिटी हुई क्रीम चीज़ में अच्छे से मिला दें। - 5
सफ़ेद चॉकलेट को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। अब पिघली चॉकलेट के ऊपर 250 ग्राम फ़ुल क्रीम डालें, अब हैन्ड मिक्सर की सहायता से चॉकलेट क्रीम को गाढ़ा होने तक फेंटें।
- 6
इस चॉकलेट क्रीम को क्रीम चीज़ के ऊपर डालकर हल्के-हल्के मिलायें।
इस मिश्रण का एक तिहाई हिस्सा अलग करके फ्रिज में ढककर रखें इससे हम ‘तीसरा’ स्तर बनायेंगे। - 7
बाकी के दो तिहाई हिस्से से ‘दूसरा’ स्तर बनाएंगे। इस चरण में 1.5 बड़ी चम्मच माचा टी को 1/2 कप फुल क्रीम के साथ थोड़ा-थोड़ा डालते हुए धीरे धीरे मिलायें, अब इस पेस्ट को ‘दो तिहाई’ चीज़ क्रीम पेस्ट में हल्के-हल्के मिलायें।
- 8
इस हल्के हरे माचा चीज़ क्रीम पेस्ट को बिस्कुट की तह के ऊपर डाले और उसे बराबर करके ‘फ्रीजर’ में आधा घंटा रखें, इसके बाद उसे बाहर निकालकर इस हरे स्तर के ऊपर सफ़ेद चीज़ क्रीम का एक तिहाई हिस्सा डाले और बराबर करें और फिर से ‘फ्रीजर’ में रख आधा घंटा के लिए रखें।
- 9
अब हम माचा ग्लेज़ बनाएंगे, जिसके लिये
- एक बर्तन में 3.5 बड़े चम्मच पानी, 5 बड़े चम्मच शक्कर और 2 छोटी चम्मच (Teaspoon) माचा टी थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलायें और उबाल लें।
- इसके साथ ही थोड़ा सा अगर-अगर मिश्रण बनायें, जिसके लिये एक छोटे बर्तन में 2 बड़े चम्मच पानी लेकर उसमें 1 बड़ी चम्मच अगर-अगर पाउडर थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलायें और उबाल कर माचा ग्लेज़ के ऊपर छानकर डाल दें।
- साथ ही 5 बड़े चम्मच फ़ुल क्रीम डालें और उबालें। - 10
सफ़ेद चीज़ क्रीम की तह के आधा घंटा फ़्रीज़ होने पर केक को बाहर निकालकर सफेद स्तर के ऊपर माचा ग्लेज़ फैलायें और बराबर करें और फ्रिज में 4-5 घंटो के लिए रखें।
इस माचा केक के तैयार होने पर सफ़ाई से काट के परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (5)