बेक्ड सैंडविच चिकन (Baked Sandwich chicken recipe in Hindi)

बेक्ड सैंडविच चिकन (Baked Sandwich chicken recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन ब्रेस्ट को धोकर बीच से बटरफ़्लाई शेप में काटे (पूरा नहीं काटना है), इसके बाद कटे हुए चिकन में अदरक लहसुन का पेस्ट, नींबूका रस, थोड़ा सा नमक, काली मिर्च, एक चौथाई चम्मच हल्दी और एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, धनिया की चटनी (वैकल्पिक-ऑप्शनल) डालकर आधा घंटा रख दें, ताकि अच्छे से मैरिनट हो जाये।
- 2
ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर तैयार करें। प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पालक, अदरक काट कर तैयार करें।
- 3
इसके बाद चिकन के ऊपर कटी हुई सब्ज़ी डालें और आधे हिस्से के ऊपर थोड़ी सी चीज़ डाले।
- 4
अब हर चिकन के सब्जी वाले हिस्से से चीज़ वाले हिस्से को ढक कर सैंडविच जैसा बनाए।
- 5
फिर थोड़ा सा मक्खन और बची हुई धनिया को ऊपर डाल दें और टूथपिक से बंद करें, ट्रे को ओवन में 25-30 मिनट तक बेक करें।
- 6
बेक हो जाने के बाद पाँच मिनट तक ठंडा कर लें फिर इसे नूडल्स पास्ता (या फ्राइड राइस) के साथ परोसें। टूथपिक हटाकर ही बच्चों को सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (3)