तवा फ्राई कुंदरु

Anil sharma @cook_24548038
कुंदरु की सब्जी आमतौर पर किसी को जल्दी से पसंद नहीं आती है।पर अगर इसे आप इस तरीके से बनाएंगे तो जरूर पसंद आएगी।
तवा फ्राई कुंदरु
कुंदरु की सब्जी आमतौर पर किसी को जल्दी से पसंद नहीं आती है।पर अगर इसे आप इस तरीके से बनाएंगे तो जरूर पसंद आएगी।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कुंदरु को धोकर काट लीजिए।
- 2
फिर तवे पर २ चम्मच तेल डालकर गरम करिए।उसमें कुंदरु डाल कर शैलो फ्राई कर लीजिए।थोड़ा नमक डाल दीजिए। ७ से ८ मिनट तक शैलो फ्राई कर लीजिए।
- 3
इसे प्लेट पर निकाल लीजिए।अब तवे पर २ बड़े चम्मच तेल डालिए।उसमें जीरा लहसुन,हरी मिर्च प्याज़ डालकर हल्का भून लीजिए।अब हल्दी पाउडर,सभी मसाले डालकर १ मिनट भून लीजिए।
- 4
अब टमाटर प्योरी डालकर ग्रेवी तैयार कर लीजिए।अब इसमें कुंदरु डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।इसे मध्यम आंच में १० से १५ मिनट तक पकाएं।
- 5
इसे रोटी पराठे के साथ गरम सर्व कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13124457




कमैंट्स (8)