क्रिस्पी इमरती (Crispy imarti recipe in Hindi)

#sweetdish
Post 3
इमरती सभी की पसंदीदा मिठाई है और ये घर पर बनाने में भी बहुत आसान होती है।
क्रिस्पी इमरती (Crispy imarti recipe in Hindi)
#sweetdish
Post 3
इमरती सभी की पसंदीदा मिठाई है और ये घर पर बनाने में भी बहुत आसान होती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उड़द दाल को 2 घण्टे के लिये गुनगुने पानी में भिगो देते हैं।
- 2
2 घंटे बाद दाल को पानी से निकाल कर अच्छी तरह धो लेते हैं। और मिक्सी में अच्छी तरह बिल्कुल बारीक पीस लें।
- 3
अब इस पिसी हुई दाल में बेकिंग पाउडर और एक चुटकी ऑरेंज फूड कॉलोर डालकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह फेंटते हैं। अब थोड़े से पानी में थोड़ी सी फेंटी हुई दाल को डालकर देखें अगर दाल पानी में ऊपर तलने लगे तो दाल इमरती बनाने के लिये तैयार है।
- 4
अब चाशनी बनाते हैं। एक बर्तन में 3 कप पानी को उबालते हैं और उसमें 3/2कप चीनी डालकर चाशनी बना लेते हैं। (चाशनी में तार नहीं आना चाहिए)
- 5
अब किसी कपड़े या पॉलीथिन बैग की सहायता से कोन बना कर उसमें उड़द की फेंटी हुई दाल डालकर कोन तैयार करते हैं।
- 6
अब एक कढ़ाई में ऑयल गरम करके उसमें कोन की सहायता से इमरती बनाते हैं। और इमरती अच्छी तरह सिकने के बाद इसे चाशनी में डालकर 5 मिनट तक रखते हैं। अब आपकी इमरती तैयार हैं इसे गरमा गरम सर्व करें।
- 7
नोट: 1-इमरती को हमेशा धीमी आंच पर ही सेके जिससे इमरती अंदर तक सिक जाती है और क्रिस्पी बनती है। 2- चाशनी में तार नही आना चाहिए ।तार आने से चाशनी इमरती के अंदर तक नहीं भरेगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (6)