रसीली रसभरी (Rasili Rasbhari recipe in hindi)

Anil sharma @cook_24548038
#sawan
कम सामग्री में स्वादिष्ट मिठाई।
रसीली रसभरी (Rasili Rasbhari recipe in hindi)
#sawan
कम सामग्री में स्वादिष्ट मिठाई।
कुकिंग निर्देश
- 1
हम सबसे पहले चाशनी बना लेंगे।इसके लिए 2 कप शक्कर में डेढ़ कप पानी डालकर घोल लीजिए।और इसे पकने के लिए गैस पर रख दीजिए।इसे लगातार चलाते हुए 10 मिनट तक पका लीजिए।फिर ठंडा होने रख दीजिए।
- 2
एक कढ़ाई में अब घी डालकर गरम होने रख दीजिए।गैस की फ्लेम धीमी रखिए।इसमें रवा डालकर हल्का भून लीजिए।इसका सिर्फ कच्चेपन को दूर करना है।
- 3
फिर इसमें दूध डालकर लगातार चलाते रहिए।गाढ़ा हो जाए तो एक थाली में निकाल लीजिए।
- 4
थोड़ा ठंडा होने पर इसमें कोकोनट पाउडर डालकर हाथों से मसाला मसाला कर चिकना कर लीजिए।फिर इसकी छोटी छोटी टिक्की बना लीजिए।
- 5
सभी टिक्कियों को गरम तेल में अच्छी तरह तल कर निकाल लीजिए।सभी तली हुई टिक्कियों को चाशनी में डूबा दीजिए।
- 6
1 से 2 घंटे बाद सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13187995



कमैंट्स (4)