वेज़ चीज़ पिज़्ज़ा (Veg Cheese Pizza recipe in hindi)

#NoOvenBaking
#sawan
No Yeast No Onion No Garlic
शेफ नेहा की नो यीस्ट नो ओवन पिज़्ज़ा रेसिपी को देख कर मैंने भी पिज़्ज़ा बनाया है।
इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात मुझे ये लगी की इसके बेस में मैदा का यूज़ बिलकुल नही है । इसका बेस गेहूं के आटे और घर पर ही आसानी से मिलने वाली सामग्री से बनाया जा सकता है ।
मैंने इसमें लहसुन और प्याज़ का इस्तेमाल भी नहीं किया है और इसे तवे पर ही बनाया है ।
वेज़ चीज़ पिज़्ज़ा (Veg Cheese Pizza recipe in hindi)
#NoOvenBaking
#sawan
No Yeast No Onion No Garlic
शेफ नेहा की नो यीस्ट नो ओवन पिज़्ज़ा रेसिपी को देख कर मैंने भी पिज़्ज़ा बनाया है।
इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात मुझे ये लगी की इसके बेस में मैदा का यूज़ बिलकुल नही है । इसका बेस गेहूं के आटे और घर पर ही आसानी से मिलने वाली सामग्री से बनाया जा सकता है ।
मैंने इसमें लहसुन और प्याज़ का इस्तेमाल भी नहीं किया है और इसे तवे पर ही बनाया है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हमे बेस के लिए आटा लगाना है। 2 कप गेहूं का आटा लें अब इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और तेल डाल कर मिला लें, अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके दही डालेंगे और नरम आटा गूंथ लें । अब आटे को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
- 2
15 मिनट बाद आटे को 4 बराबर भाग में बांट लें और बिना दरार वाली गोल लोई बना लें । अब एक लोई लें और इसे रोटी से थोड़ा मोटा बेल लें । मैंने मिडियम क्रस्ट पिज़्ज़ा बनाया है इसलिए थोड़ा मोटा बेला है (आप अपने हिसाब से मोटा - पतला, छोटा - बङा कर सकते हैं) । अब एक फोर्क की मदद से इसमें छेद कर लें (एसा करने से पिज़्ज़ा बेस रोटी के जैसे नहीं फूलेगा) ।
- 3
अब एक नाॅन सटीक तवा या पैन लें (जिसका तला समतल हो) और धिम्मी आंच पर गरम होने रख दें। अब बेल कर रखा हुआ बेस इस पर डालें और 4-5 मिनट धिम्मी आंच पर ढक कर पका लें । अब गैस बंद कर दें और बेस को पलट दें और 2-3 मिनट के लिए गरम तवे पर ही ढक कर छोड़ दें । 7-8 मिनट में पिज़्ज़ा बेस बन कर तैयार है । (मुझे दोनों तरफ से सेंका हुआ बेस पसंद है आप एक साइड से भी सेंक सकते हैं, जैसा कि शेफ नेहा ने बताया) इसी प्रकार सभी बेस तैयार कर लें ।
- 4
अब टोपिंग करने के लिए पिज़्ज़ा बेस लें और इस पर बटर लगायें, इससे बेस साफ्ट रहता है और टेस्ट भी अच्छा आता है। अब बेस पर साॅस फैलायें और थोड़ा पनीर कीस कर डाल दें । अब इस पर अपने पसंद की सब्जियां डालें और नमक, काली मिर्च छिङक दें । अब सब्जियों के ऊपर चीज़ कीस कर डालें और शिमला मिर्च, टमाटर लगा कर ओरिगैनो और चिल्ली फ्लैक्स छिङक दें ।
- 5
अब धिम्मी आंच पर तवा गरम होने के लिए रखें और इस पर एक लंबे एलुमिनियम फाॅयल के टुकड़े को 4 लेयर फोल्ड करके रखें । अब फाॅयल को बटर से ग्रीस करें और इस पर टोपिंग लगा कर तैयार किया गया पिज़्ज़ा बेस रखें।
- 6
अब 10-15 मिनट धिम्मी आंच पर पिज़्ज़ा को ढक कर बेक होने के लिए छोड़ दें । जब चीज़ अच्छे से मेल्ट हो जाये तो गैस बंद कर दें और पिज़्ज़ा को तवे से उतार कर पलेट में रख लें ।
- 7
पिज़्ज़ा बन कर तैयार है । पिज़्ज़ा को अपनी पसंद से 4 या 6 टुकङों में काट लें और सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (8)