मलाई कोफ्ता (Malai kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तेल गरम कर टमाटर प्याज, लहसुन, हरी मिर्च,काजू,दालचीनी,कली मिर्च,लौंग तेज पत्ता डाले और उसे ढक दें 25 से 30 मिनट तक धीमी आंच पर
- 2
उबले आलू और पनीर को कद्दूकस करके मिला ले। उसमे स्वाद अनुसार नमक डाले।
- 3
आलू पनीर की कॉर्न फ्लोर की मदद छोटी छोटी बॉल्स बना लें।
- 4
और बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें
- 5
फिर जो टमाटर प्याज़ लहसुन कढ़ाई में ढक कर पकने रखे थे।उसमे से तेज पत्ता और दालचीनी को हटा के उसे ठंडा कर के मिक्सर में पीस ले।
- 6
अब एक कढ़ाई में तेल गरम रखें और बारीक कटी हरी मिर्च और लहसुन और राई जीरा का तड़का लगाए।और पिसा धनिया,नमक(स्वादानुसार), लाल मिर्च, डाल के उसे मिक्स कर उसमे हमारा वो मिश्रण डालेंगे जो हमने पिसा था।
- 7
अब इस ग्रेवी को थोड़ी देर पकाएंगे ।तब इसमें हमारी आलू पनीर की बॉल्स डालेंगे।
- 8
फिर बारीक कटा धनियां डाल के इस गरमा गर्म सर्व करे।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (6)