गेंहूँ के आटे से बने सिनेमन रोल (whole wheat flour cinnamon rolls racipe in hindi)

#NoOvenBaking
#auguststar
#naya
शैफ नेहा द्वारा बताई गयी सिनेमन रोल की रेसिपी बहुत अच्छी थी और इसे मैंने भी बनाया, बस थोड़ा अलग तरीके से।
मैंने मैदान की जगह गेंहूँ के आटे से इसे बनाया है और ब्राउन शुगर की जगह शहद और शक्कर का इस्तेमाल किया है।
गेंहूँ के आटे से बने सिनेमन रोल (whole wheat flour cinnamon rolls racipe in hindi)
#NoOvenBaking
#auguststar
#naya
शैफ नेहा द्वारा बताई गयी सिनेमन रोल की रेसिपी बहुत अच्छी थी और इसे मैंने भी बनाया, बस थोड़ा अलग तरीके से।
मैंने मैदान की जगह गेंहूँ के आटे से इसे बनाया है और ब्राउन शुगर की जगह शहद और शक्कर का इस्तेमाल किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में गेंहूँ का आटा लीजिए फिर उसमे बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा, पिसी हुई चीनी, एक चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिला लें ।
- 2
अब दूध में वीनेगर डालिये और 10 मिनट के लिए साइड में रख दिजिए । अब मिला कर रखे हुए आटे में 2 चम्मच बटर और सिरका वाला दूध डालकर सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लीजिए। फिर 10 मिनट के लिए आटे को ढक कर रख दीजिए।
- 3
अब एक कटोरी में शहद, शक्कर, बटर और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से मिला कर पेस्ट तैयार किजिए।
- 4
अब गूंथ कर रखे हुए आटे को बेलन की सहायता से रेक्टेंगल आकार में एक समान बेल लीजिए, फिर उसमे एक दालचीनी का तैयार पेस्ट को फैला दीजिए।
- 5
अब उसे दोनों तरफ से बुक फोल्ड की तरह लपेट दीजिए और ऊपर से हल्का सा बेलन से बेले ताकि अच्छे से चिपक जाए। फिर उसको एक समान 6 टुकड़ों में काट लिजिए
- 6
अब एक कटी हुई टुकड़ा लिजिए और उसके बीच से लंबाई में 2 कट लगाए और चोटी की तरह बनाकर फिर मोड़ दीजिए। इसी तरह सारे रोल बनाकर तैयार कर लीजिए।
- 7
अब एक कड़ाई में नमक डालकर फिर उसके उपर एक स्टैंड रखकर 10 मिनट के लिए गरम होने के लिए रख दीजिए। फिर 10 मिनट के बाद एक स्टील के प्लेट में सारे रोलस की कटोरी को रखकर स्टैंड के ऊपर रख दिजिए और 20-25 मिनट तक ढक कर पका लिजिए। फिर जब सारे रोल के रंग सुनेहरा हो जाए तो रोल को एक प्लेट में निकाल लीजिए।
- 8
कुछ समय बाद ढकन हटाए और ऊपर से ब्रश से थोड़ा बटर लगा दीजिए ।
- 9
बस तैयार है सिनमन रोल जो बहुत ही स्वादिष्ट बनी है। अब आप अपने पसंद से इसको सजाए और परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (9)