मिक्स वेजिटेबल पराठा रेसिपी (Mix Vegetable Paratha recipe in Hindi)

मिक्स वेजिटेबल पराठा रेसिपी (Mix Vegetable Paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मिक्स वेजिटेबल पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को एक बर्तन में छान लें । आटे में थोड़ा सा नमक और तेल डालकर उसे पानी की मदद से अच्छी तरह गूथ ले। गुथने के बाद आटे को ढक कर रख दे।
- 2
अब सभी कद्दूकस की हुई सब्जियाँ ले और उन्हें दोनों हाथों से दबाते हुए पानी निकाल ले। अब सभी सब्जियों को एक बर्तन में डालें और इसमें अदरक, हरा धनिया डाल कर एक तरफ रखें। अब एक बर्तन में उबले हुए आलू लें और इन्हें अच्छे से मसाला लें और इसमें सभी मसस जीरा, नमक, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर डाले और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। पराठो में भरने के लिए मसाला तैयार है।
- 3
इतना करने के बाद गुथे हुए आटे को ले। आटे की एक लोई तोड़े हथेली की मदद से उसे गोल करे अब बेलन की मदद से उसे थोड़ा सा बेल ले। अब इस पर एक चम्मच आलू का मसाला रखें और फिर एक चम्मच मिक्स की हुई सब्जियाँ डालें और फिर से एक चम्मच आलू का मसाला रखें और लोई को फोल्ड कर दे।
- 4
अब इसे हाथ से थोड़ा दबा दें और सूखा आटा लगा कर दोबारा बेले और पराठे के आकर में अच्छी तरह से बड़ा बेल ले।
- 5
गैस पर तवा गरम होने के लिए रखे उसपर थोड़ा सा तेल लगाए अब बेला हुआ पराठा उसपर डाले और दोनों तरफ से पराठे को तेल लगाकर अच्छी तरह से करारा सेंक लें।
- 6
जब दोनों तरफ से पराठा सिक जाए तो उसे प्लेट में निकाल ले। सभी पराठो को इसी प्रकार ही बनाये। आपके स्वादिष्ट और लाजवाब मिक्स वेजिटेबल पराठा तैयार है इसे गरम गरम चटनी, दही या सब्ज़ी के साथ सर्वे करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (2)