नमकीन सेवई मसाला (namkeen sevai masala recipe in Hindi)

#BF
सुबह के नाश्ते में नमकीन सेवई मसाला बहुत अच्छा लगता हैं. जल्दी भी बन जाता हैं और सबको पसंद भी आता हैं.जितना मन चाहे उतनी अपनी मनपसंद सब्जियां डाले और पौष्टिक बनाए. सुबह के भागम -भाग में यह बिना किसी झंझट के आसानी से बन जाता हैं. मैंने इसे आसान तरीके से बनाया हैं .इसका चटपटा स्वाद सभी को भाता हैं.आइए देखते हैं इसे बनाने की विधि

कुकिंग निर्देश
- 1
❇ सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर,साफ कर चित्रानुसार छोटा- छोटा काट लें.
- 2
❇ कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हरीमिर्च डालकर फ्राई कर लें.
❇ सरसों डाले और फटकने दें. हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेन्ड तक फ्राई करें.
❇ अब बारीक कटे हुए प्याज़ डालकर फ्राई करें और गुलाबी कर लें. - 3
❇ अब छोटे चौकोर साइज में कटे आलू को डालकर कुक करें.
❇ अब मटर फिर टमाटर डालें और ढककर पकाएं.
❇ हल्दी पाउडर डालें. बीच - बीच में चलाते भी रहें.
❇ जब सब्जी लगभग पक जाए तो सबसे अन्त में शिमलामिर्च डालें और 2 मिनट तक और पकाए. - 4
❇ अब चिंग का मसाला डाले और अच्छी तरह मिला दें.
❇ रोस्ट की हुई सेवैया डालें और मिक्स करें. - 5
❇ सेवई में लगभग 1.5 कप पानी डालकर पकाएं.इसी समय नमक भी डाल दे.
❇ जब सेवइयां पक और पानी सूख जाएं तो गैस अॉफ कर दें. ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करें. - 6
❇ गरम- गरम नमकीन सेवई मसाला को सर्व करें और चाय के साथ आनन्द लें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (38)