पापड़ कोन मूंगरिंग चाट (Papad cone moongring chaat recipe in Hindi)

#BF आज हमने नाश्ते में पापड़ कोन मूंगरिंग चटपटी चाट बनायी है, सभी लोगों को बहुत पसंद आयी है, एक बार ट्राई जरुर करिये
पापड़ कोन मूंगरिंग चाट (Papad cone moongring chaat recipe in Hindi)
#BF आज हमने नाश्ते में पापड़ कोन मूंगरिंग चटपटी चाट बनायी है, सभी लोगों को बहुत पसंद आयी है, एक बार ट्राई जरुर करिये
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मूंग दाल को 2 घन्टे के लिए पानी में भिगोकर रखे, फिर उसे अच्छे से धोकर एक छलनी में निकाल लें ।
- 2
फिर एक जार में डालकर महीन पीस लें, और एक बाउल में निकाल लें, फिर उसमे नमक, हींग और थोड़ी-सी मिर्ची डालकर अच्छी तरह से मिलाये, और एक कोन बना कर उसमे दाल का पेस्ट डालकर अच्छे से बंद कर दे।
- 3
फिर एक कढ़ाई में तेल को गरम कर ले और उसमें छोटे छोटे दाल के रिंग बनाये, और गोल्डन होने तक शेक ले, फिर एक प्लेट में निकाल लें ।
- 4
पापड़ कोन बनाने के लिए - सबसे पहले पापड़ को पानी से थोड़ा गीला कर ले, फिर बीच से दो हिस्सों में काट लें, और कोन बना ले, ।
- 5
फिर उसी कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह से शेक ले और एक प्लेट में उल्टा करके निकाल लें, जिससे उसका सारा तेल निकल जाये ।
- 6
फिर एक प्लेट में कप या कुल्हड़ रखे, उसमे पापड़ कोन को रखे, फिर उसमे दाल के रिंग,कटा हुआ आलू और बाकी सामग्री डालकर अच्छे से सेट करे, ऊपर से चटनी, दही, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, मिर्ची, हरी धनिया, सभी सामग्री को अच्छे से डाले, हो गयी हमारी पापड़ कोन मूंगरिंग चाट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनी है एक बार जरूर बनाये।
- 7
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (2)