साबूदाना खीर (Sabudana kheer recipe in Hindi)

#Navrati2020
साबूदाने से एक नहीं बल्कि कई सारी चीज़े बनाई जाती है जिनमे से एक है खीर जो खाने में बहुत ही लजीज होती है और आप इसे व्रत में भी खा सकते है।
साबूदाना खीर (Sabudana kheer recipe in Hindi)
#Navrati2020
साबूदाने से एक नहीं बल्कि कई सारी चीज़े बनाई जाती है जिनमे से एक है खीर जो खाने में बहुत ही लजीज होती है और आप इसे व्रत में भी खा सकते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाने को साफ करके कम से कम 5 घंटे तक भिगो के रखे उसके बाद उसे किसी जाली या छलनी में रख दे ताकि सारा पानी निकला जाए
- 2
इसके बाद गैस ऑन करके दूध को उबाल आने तक पकाए जैसे ही उबाल आ जाए तब इसमें साबुदाना डाल दीजिए और धीमी आंच पर पकने दीजिए जब तक साबूदाना अच्छे से फूल ना जाए इसे पकने दीजिए
- 3
अब इसमें चीनी डाल दे और एक तरफ एक कटोरी में केसर के धागे एक चमच दूध में डाल के वो दूध बाकी दूध में मिक्स कर दीजिए और जब साबूदाना अच्छे से फूल जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दीजिए
- 4
और कटे हुए मेवे डाल कर खीर को चाहे तो गरमा गर्म या फिर इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख के ठंडा ठंडा सर्व कीजिए धन्यवाद।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (3)