छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
काबुली चना को रात भर पानी में भिगो दें । मैदे को भी रात को दही से गूंथ कर मलमल के कपड़े से ढककर रखें चने को सुबह कुकर में पानी डाल करलौंग तेजपत्ता डाल कर 2 सिटी तेज़ आंच पर ले लें उसके बाद 15 में गैस को धीमी कर दें
- 2
मैदे का मिश्रण सुबह तक फूल जाएगा मतलब उसमे खमीर उठ जाएगा मैदे के लोई बनाकर उसे बेल लें और पूरी की तरह तल लें
- 3
छोले बनाने के लिए सबसे पहले ग्रेवी बनाएंगे इसके लिए टमाटर प्याज़ अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट त्यार करेंगे
- 4
अब एक पैन में तेल डालेंगे इसमें जीरा डालकर प्याज़ लहसुन वाला पेस्ट डालेंगे 5 मिनट तक पकाएं फिर इसमें मसाले डालें नमक मिर्च पाउडर हल्दी धनिया और चना मसाला
- 5
मसाले डालकर 10 मिनट के लिए ढक दें जब मसाले तेल छोड़ने लगे तब इसमें उबले हुए चने डालेंगे और अच्छी तरह से मिला लेंगे जरूरत के हिसाब से पानी डालेंगे
- 6
15 मिनट तक ढक कर पकने दें ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर प्याज़ और नींबू के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स