कांदा पोहा (Kanda poha recipe in hindi)

#GA4
#WEEK7
#Breakfast
कांदा पोहा एक हैल्दी नाश्ता है । जो छटपट बनकर तैयार हो जाता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।
कांदा पोहा (Kanda poha recipe in hindi)
#GA4
#WEEK7
#Breakfast
कांदा पोहा एक हैल्दी नाश्ता है । जो छटपट बनकर तैयार हो जाता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पोहे को पानी से अच्छे से साफ करें और छननी में डाल कर पानी सूखने तक अलग रख दें। प्याज़, टमाटर, आलू और हरी मिर्च सभी अलग अलग बारीक काट कर रख लें ।
- 2
अब कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर गरम करें, उसमें राई और हींग डालें, जब राई चटकने लगे उसमें करी पत्ता और प्याज़ डाल दें।प्याज हल्का भून जाए तो उसमें हरी मिर्च आलू डालें और 1/4 चम्मच नमक डालें और बिल्कुल धीमी आंच पर आलू गलने तक पका लें।
- 3
आलू गल जाए फिर उसमे टमाटर,हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालें और हलका सा भून लें । अब पोहा डालें और नींबू का रस भी डाल दें फिर मिक्स करें।पोहे और सब्जी के अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला लें। गैस बंद कर दें, पोहा को एक बर्तन में निकाल लें और बारीक कटे हरा धनिया से सजा कर गरमा गरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (2)