कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को पानी से अच्छे से धुल लीजिए और दरदरा पीस लीजिए
- 2
एक पैन में दूध डालकर गर्म करें 5 से 6 मिनट तक लगभग पकाएं
- 3
फिर उसमें दरदरा पिसा हुआ चावल डालें
- 4
चमचे से चलाएं आंच को सिलो कर दे ढक्कन लगा दे
- 5
4 से 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दे बीच-बीच में ढक्कन खोल कर चलाते रहें ताकि वह जले ना
- 6
फिर चावल को चमचे से निकाल कर उंगली से दबा कर देखें अगर चावल गल गया है तो चीनी डालें अगर नहीं गला है तो कुछ देर और पकाए फिर चीनी डालें
- 7
बारीक कटे हुए बादाम डालें चिरौंजी डालें छोटी इलायची डालें और चमचे से कुछ देर मिलाएं
- 8
ढक्कन लगा दे और दो-तीन मिनट तक ऐसे ही रहने दे फिर गैस बंद कर दें
- 9
किसी बर्तन में निकाल कर ऊपर से बारीक कटा हुआ बादाम डालकर गरमा गरम परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13999035














कमैंट्स