हैदराबादी कॉर्न समोसा(Hyderabadi Corn Samosa Recipe in Hindi)

हैदराबादी कॉर्न समोसा(Hyderabadi Corn Samosa Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन मे में दो चम्मच तेल डालकर गरम होने पर उसमें जीरा, करी पत्ता हरी मिर्च डाले। थोड़ा सा भूनने के साथ उसमें बारीक कटे प्याज़ डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए
- 2
मिश्रण में अब थोड़ा सा स्वीटकॉर्न दरदरा पीस लें और डाल दे और साथ में ही साबुत स्वीटकॉर्न डाल कर भूने
- 3
अब तैयार मिश्रण में हल्दी, रेड चिली साॅस, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए फिर उसमें कटी हरी धनिया डाले।
- 4
अब 2-4मिनट भूनने के साथ उसमें थोड़ा सा पोहा डाले और हल्का भूने फिर मिश्रण को एक बर्तन में निकाल ले।
- 5
अब मैदा में अजवाइन, नमक, 2-4 चम्मच तेल डालकर पानी की सहायता से गूंथ ले।अब एक कटोरी में 2चम्मच मैदा लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर गाढ़ा घोल तैयार कर ले।
- 6
अब मैदा की छोटी लोई बनाकर उसे बेल ले और समोसा की पट्टियाँ काट लें।
- 7
अब एक एक पट्टी लेकर समोसा के तरह फोल्ड करे और तैयार मिश्रण को अच्छी तरह से भर कर समोसा को तैयार घोल से चिपका ले।
- 8
अब कड़ाई में तेल गरम करे और सभी समोसा को अच्छी तरह से सुनहरे होने तक सेके और निकाल ले।
- 9
लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट हैदराबादी स्वीटकॉर्न समोसा। आप इसे टोमाटोसाँस या हरी चटनी के साथ खाइए और खिलाइए। बहुत ही आसान और स्वादिस्ट रेसिपी और सेहत से भरपूर हैं। एक बार बनाकर जरूर देखिएगा। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)