कसूरी मेथी और काली मिर्च की मठरिया

#Tyoharआज मैं आप सबके लिए कसूरी मेथी और काली मिर्च की मठरिया बनाने जा रही हूँ। जो कि बहुत ही आसान और स्वादिस्ट रेसिपी है। जल्दी बन भी जाती है। साथ ही कई दिनों तक खराब भी नहीं होती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काली मिर्च को दरदरा कूद ले। फिर एक बर्तन में मैदा,कसूरी मेथी, कुटी काली मिर्च, नमक स्वादानुसार और घी डाल कर थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छी तरह से गूंथ ले। न बहुत सख्त न बहुत मुलायम ऐसा गूंथ ले।
- 2
अब 5मिनट के लिए ढक कर रख दे। फिर छोटी छोटी लोई बनाकर लेकर बिना गोल किए हथेली पे हल्का सा बड़ा ले और उगली से हल्का दबाए।
- 3
अब कड़ाई में तेल गरम करे और उसमें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेके और निकाल ले।
- 4
लीजिए तैयार है कसूरी मेथी और काली मिर्च की मठठरिया। शाम को चाय के साथ खाइए और खिलाइए। मेहमानों को भी खिलाइए। यह मठठरिया आसानी से दो हफतो तक खराब भी नहीं होती है। पसन्द आए तो लाइक,कमेन्ट जरूर करें। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स