बेसन का चीला (Besan ka cheela recipe in Hindi)

#FLOUR1
बेसन से वैसे तो बहुत सी चीजें बनती है पर नाशता में बेसन के चीले का तो कोई जबाब नहीं है। आइए हम बेसन का चीला बनाते हैं।
बेसन का चीला (Besan ka cheela recipe in Hindi)
#FLOUR1
बेसन से वैसे तो बहुत सी चीजें बनती है पर नाशता में बेसन के चीले का तो कोई जबाब नहीं है। आइए हम बेसन का चीला बनाते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लेकर उसमें हींग, हरी मिर्च, हरा धनिया, बारीक कटे प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन,नमक स्वादानुसार डाल कर पानी डाल कर एक अच्छा सा चीले का घोल तैयार कर ले।
- 2
अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गरम होने पर उसमें तैयार मिश्रण डाले और गोल पतला सा फैलाए।
- 3
अब चीले को अच्छी तरह से एक तरफ सेके और थोड़ा सा तेल डालकर साइड से डाले। और उलट पलट कर दबाए और सुनहरा होने तक सेके।
- 4
लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक बेसन का चीला ।इसे आप हरी धनिया, लहसुन की चटनी या टोमाटोसास के साथ खाइए और खिलाइए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स