पानीपुरी की पूरी (Panipuri ki puri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बाउल में सूजी,आटा और नमक लेंगे ओर थोडा थोडा पानी डालते हुए आटा गूँथ लेंगे। आटा जो हम नॉरमल सब्जी के साथ खाने की पूरी का गूँथ ते है वैसा ही गूँथना हैं।
- 2
अब एक पतला कपडा ढक कर 15 - 20 मिनट तक रेस्ट देंगे।
- 3
अब आटे को 5 मिनट अच्छेसे मसलेगे फिर आटे के लंबे लंबे लौंग बनायेंगे और 1- 1 सेंटीमिटर की लूइ काटे गे। इस तरह से सारी लूइ बनालेंगे। और एक बाउल में ढक कर रखेंगे।
- 4
अब थोड़ी थोड़ी लूइ लेकर करीबन 5 सेंटीमीटर के ब्यास मे पतला बेलेंगे। बेली हूई पूरी को प्लास्टिक की शीट पर रखेंगे और 10 मिनट तक रेस्ट देंगे।
- 5
अब तेल को गरम करेंगे और तेज आंच पर सारी पुरीयॉ सुनहरी होने तक तलेंगे।
- 6
तैयार है पानीपुरी की पूरी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14092123















कमैंट्स (4)