गोभी आलू मटर की सब्जी (gobhi aloo matar ki sabzi recipe in Hindi)

#GA4
#Week10
#Cauliflower
गोभी की सब्जी वैसे तो हर मोसम में बनने लगी है, लेकिन शर्दियों के मोसम में आने वाली गोभी का अलग ही स्वाद होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू और गोभी को धोकर टुकड़ों मे काट लें और मटर को भी छिल कर साफ कर लें ।
- 2
एक पैन में घी गर्म करें और इसमें हींग, जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें अदरक हरी मिर्च डालें। अदरक को ब्राउन होने तक सेंक लें।
- 3
अब इसमें गोभी, आलू और मटर डालें। अब नमक, हल्दी डालें और आलू, गोभी,मटर को गलने तक ढक कर पकायें। बीच बीच में सब्जी को चलाते रहें नही तो सब्जी चिपक कर जल सकती है।
- 4
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल कर सब्जी को 2 से 3 मिनट तेज आंच पर पकाएं जब तक वह पूरी तरह घी न छोङने लगे।
- 5
अब गैस बंद कर दें, आलू, गोभी, मटर की सब्जी तैयार है । हरा धनिया और मलाई से सजा कर गमागर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)