हरे प्याज़ की भुर्जी (Green onion bhurji recipe in Hindi)

#GA4
#Week11
#Green_Onions
सर्दी के मौसम में हरी प्याज़ बहुत आती है और इससे बनने वाली भुजी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है ।
हरे प्याज़ की भुर्जी (Green onion bhurji recipe in Hindi)
#GA4
#Week11
#Green_Onions
सर्दी के मौसम में हरी प्याज़ बहुत आती है और इससे बनने वाली भुजी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरे प्याज़ को पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें और छोटे छोटे टुकङों में काट लें। अब पालक को भी धो कर काट लें । पनीर और टमाटर को छोटे टुकङों में काट लें।
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करें, हींग और जीरा डाल दें ।अब इसमें हरी मिर्च, अदरक और कटे हुए लहसुन डाल कर 1 मिनट के लिए भुने । अब सभी सुखे मसाले डालें और आधा मिनट भुने,अब हरा प्याज़ डालें और 5 मिनट के लिए हिलाते हुए पकायें।
- 3
अब टमाटर और पनीर डाल कर मिलायें और 2 मिनट पकने दें ।अब इसमें पालक डाल दें और कढ़ाई में धीमी आंच पर 4-5 मिनट बिना ढके पकने दें ।
- 4
अब थोड़ी हरी प्याज़ ऊपर से डालें और 1 मिनट पकने दें।
- 5
तैयार है हरे प्याज़ और पनीर की गरमा गरम भुजी । एक बार यह सब्जी इस तरीके से बना कर देखिए बहुत ही स्वादिष्ट बनती है हरी प्याज़ और हरे धनिए से सजाकर गरम गरम परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हरे मटर की खस्ता कचौड़ी (Hare matar ki khasta kachori recipe in Hindi)
- चीज़ बिस्कुट (Cheese Biscuit recipe in Hindi)
- मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
- आंवले और धनिया पत्ते की चटनी (amla aur dhaniya patte ki chutney recipe in Hindi)
- उड़द दाल की कचोड़ी(Udad daal ki kachori recipe in Hindi)














कमैंट्स (2)