वेजिटेबल फ्रेंकी (Vegetable Frankie recipe in Hindi)

वेजिटेबल फ्रेंकी (Vegetable Frankie recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
फैक्री की भरावन के लिए-सबसे पहले एक पैन में में बटर डाल कर उसमें लहसुन, डाले, हल्का भूने फिर बारीक कटे प्याज़ डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए फिर उसमें सभी सब्जियां बारीक की हुई डाले और हल्का भूने फिर मिश्रण में हर्ब, चिली फलैकस, रेड चिली साॅस, नमक, टोमाटोसाँस डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए ।
- 2
फिर मिश्रण को एक बर्तन में निकाल ले
- 3
उसमें ठंडा होने पर मेयोनेज़ मिलाइए
- 4
बेस के लिए-सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और आटा ले कर उसमें हल्का सा नमक मिलाइए और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर अच्छी तरह से गूंथ ले फिर 10मिनट के लिए ढक कर रख दे ।
- 5
अब गैस पर तवा रख कर गरम होने को रख दे और एक लोई बनाकर उसे बेल ले और तवा पर डाले। उलट पलट कर अच्छी तरह से बटर लगाकर अच्छी तरह से सेंक ले।
- 6
अब सब ऐसे ही बना कर सेके। अब सभी पराठा पर थोड़ा थोड़ा भरावन उस पर फैलाए और ऊपर से मौजेरेला चीज़ डाले।
- 7
अब सभी को रोल बना ले। और चटनी या टोमाटोसास के साथ खाइए और खिलाइए।
- 8
सच मानिये यह रेसिपी जितनी स्वादिष्ट लगती है उतनी ही पौष्टिक है ऐसे तो बच्चे सब्जियां नहीं खाते पर इसमें बच्चे स्वाद से खाते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (6)