हैदराबादी बिरयानी (Hyderabadi biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को अच्छी तरह से धो कर ३० मिनट के लिए भिगो दें।
- 2
अब प्याज़ को पतले लच्छो में काट ले और अब इसे अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- 3
आलू,गाजर और बीन्स को काट ले। अब एक बर्तन में आलू, गाजर, मटर, पनीर,बीन्स को डाले। अब इसमें दही, नमक, गरम मसाला, बिरयानी मसाला, २-३ चम्मच तेल,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,थोड़ी भुनी हुई प्याज़ डाल दें। अब इसे भी २० मिनट के लिए रख दें।
- 4
अब एक एक भगोने में पानी डालकर गरम करें और इसमें सभितेज पत्ता और खड़े मसाला की पोटली बनाकर डाल दें। जब पानी खौलने लग तब इसमें चावल, नमक, बचा हुआ तेल, नींबू का रस डाल दें।
- 5
चावल को ८०% तक पकने दें। फिर चावल को छान ले।
- 6
धनिया पत्ती और पुदीना को बारीक काट लें।
- 7
अब एक भारी तले का बर्तन ले। अब इसमें सभी सब्जियों के मिश्रण को डाल दे। अब आधे चावल को डाल दें और अब थोड़ा भून हुआ प्याज़ डाल दें ।
- 8
अब इसके ऊपर थोड़ी धनिया पत्ती और पुदीना पत्ती भी डाल दे।
- 9
अब बचे हुए चावल को फिर से डाले और सारी विधि को फिर से ढोराए।
- 10
अब इसे धाक दे।और २५-३० मिनट तक बिल्कुल धीमी आंच पर पकने दें।
- 11
हैदराबादी बिरयानी तैयार है।आप इसे रायता के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (8)