टेस्टी चटपटी रवा व्हील(Tasty chatpati rawa wheel recipe in hindi))
टेस्टी चटपटी रवा व्हील(Tasty chatpati rawa wheel recipe in hindi))
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रवा/सूजी को दही के साथ एक बर्तन मे मिला ले। उसमे नमक तेल डाल कर मिलाये। थोड़ा पानी डाल कर घोल बना कर अलग रख दे १० मि के लिए।
- 2
अब गैस पर कढाई रखें। तेल डाले। तेल गर्म होने पर अदरक हरी मिर्च डाले। अब सारे मसाले डाले ३० सेकंड को लिए बुने। अब उबले आलू डाल कर अच्छे से आलू को भून लीजिये।
- 3
भूने आलू को ५ बराबर हिस्सों मे बाट ले। और कटलेट का आकर दे।
- 4
स्टील की गिलास ले जो उपर से नीचे बराबर आकर के हो। ध्यान दें की कटलेट गिलास से थोड़ा छोटा बनाए। ग्लास को चारों तरफ से घी लगाए।
- 5
आधा गिलास घोल डाले फिर उसमे भूना आलू डाले।
- 6
फिर घोल उपर तक भर दे।
- 7
इडली स्टैंड को गैस पर रखे। उसपर सारे गिलास रख दे।
- 8
ढक कर १५ मिंट तक धीमी आच पर स्टीम करे। १५ मिंट बाद निकल कर ठंडा करे। फिर चाकू की हेल्प से निकले।
- 9
अब इसे १/२ इंच के टुकड़ों मे कट कर ले। फ्राई पैन मे घी डाले राई तिल डाल कर सारी स्लाइस को हल्की हल्की सेकें। लीजिए तैयार है टेस्टी चटपटी रवा व्हील।
- 10
प्लेट पर निकले हरी धनिया डाले और अपनी मन पसंद चटनी के साथ सर्वे करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स