हैदराबादी पनीर (Hyderabadi paneer recipe in hindi)

Nidhi Jauhari @cook_26338313
हैदराबादी पनीर (Hyderabadi paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में दो चम्मच बटर डाल कर उसमें लहसुन की कली, लम्बे कटे प्याज, अदरक, डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए और उसमें बारीक कटी पालक,डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए और फिर हरी मिर्च, हरी धनिया डाले।
- 2
अब तैयार मिश्रणको ठंडा होने पर मिक्सी जार में डाल कर अच्छी तरह से पीस लें।
- 3
अब कड़ाई में बटर डाल कर गरम होने को रख दे और हरी इलायची, लौंग, दाल चीनी का टुकड़ा डाल कर भूने और कुछ देर में निकाल ले। 3-4 चम्मच हरी मटर डाले फिर कडाही में पीसा मिश्रण डालिए। अब सारे मसालों को डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए।
- 4
अब तैयार मिश्रण में दही, क्रीम डाल कर मिलाइए और अच्छी तरह से पकाइए।
- 5
अब तैयार मिश्रण में पनीर के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए ।
- 6
अब कसूरी मेथी डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए और निकाल ले।
- 7
लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट हैदराबादी पनीर।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14224446













कमैंट्स (2)