हरी मटर का निमोना (Hari matar ka nimona recipe in hindi)

#Ws आज हम सर्दियों की सबसे आसान और स्वादिस्ट रेसिपी बनाने जा रही हूं। मटर सर्दियों में बहुत ही आसानी से मिल जाती है ।
हरी मटर का निमोना (Hari matar ka nimona recipe in hindi)
#Ws आज हम सर्दियों की सबसे आसान और स्वादिस्ट रेसिपी बनाने जा रही हूं। मटर सर्दियों में बहुत ही आसानी से मिल जाती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरी मटर को धोकर मिक्सी जार में हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा,मटर को दरदरा पीस लें।
- 2
अब फिर से मिक्सी में प्याज, लहसुन का पेस्ट बना लें। अब कुकर में तेल गरम करे और उसमें दाल की बढ़ी और आलू को हल्का सा भूने।
- 3
अब फिर से कुकर में तेल गरम करे और उसमें पिसा लहसुन प्याज़ का पेस्ट डाल दें और सभी मसाले और नमक को डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए ।कुछ देर भूने फिर बारीक कटे टमाटर डाले और टमाटर के पूरी तरह से मैश होने तक भूने।
- 4
अब मसालों के तेल छोडने पर कटे और भूने आलू और दाल बढ़ी डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए और फिर उसमें पिसा हरी मटर का पेस्ट डाल दें और अच्छी तरह से मिलाइए और कुछ देर धीमी आंच पर भूने।
- 5
अब 2 कप पानी डाल कर ढक्कन बंद कर दें और पकने दे। लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट हरी मटर का निमोना।इसे आप रोटी, परांठे या चावल के साथ खाइए और खिलाइए। यह बहुत ही स्वादिस्ट बनता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)