कोल्हापुरी मिस्ल पाव (kolhapuri misal pav recipe in Hindi)

कोल्हापुरी मिस्ल पाव (kolhapuri misal pav recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग को धोकर एक कुकर में डाले और 3 कप पानी, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डालकर 1 सिटी दिलाये.
- 2
फिर एक कड़ाही में 1/2 चम्मच तेल डाले उसमे खोपरा, बडी इलायची, लौग, खड़ा धनीया, तील, खड़ी लाल मिर्च डालकर 2 मिनट भुने और एक जार में डालकर ठंडा होने दे.
- 3
फिर उसी कड़ाही में 2 चम्मच तेल डाले और कटे प्याज़ डालकर हल्का भुरा होने तक भुने फिर अदरक,लहसुन और कटे टमाटर डालकर 3-4 मिनट भुनकर निकाले और ठंडा होने दे, फिर खोपरे के साथ इसे बारीक पीस ले.
- 4
फिर उसी कड़ाही में बचा हुआ तेल डाले और पीसा हुआ पेस्ट डालकर भुने, जब तेल छोडने लगे तब कशमिरी लाल मिर्च डालकर भुने फिर उबले हुऐमूंग डालकर मिलाये और 2-3 कप पानी डालकर मिलाये. और 1 टकडा गुड डालकर मिलाये और 10-15 मिनट पकने दे.
- 5
इसमें तरी ज्यादा बनाई जाती है. कयोंकि इसमे मिस्ल मिलाई जाती है,
- 6
पक जाने पर सर्व करने के लिए एक बाउल में पहलेमूंग डाले फिर एक परत मिस्ल की डाले फिर बारीक कटे प्याज़ डाले थोडी हरी धनीया डाले, फिर उपर से तरी डाले बारीक सेव और नींबू डालकर सर्व करे धन्यवाद.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (2)