कैबेज नूडल्स (cabbage noodles recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सब्ज़ियों को बारीक काट लेंगे।
- 2
फिर नूडल्स के लिए एक मसाला तैयार करेंगे।उसके लिए पंचफोरन,काली मिर्च,तेज पत्ता और लाल मिर्च को तवे में थोड़ी देर के लिए ड्राई रोस्ट कर लेंगे।और इसका पाउडर बना लेंगे।
- 3
अब नूडल्स को उबाल लेंगे।इसे ज्यादा नही पकाना है 80% तक पाक जाए उतना ही काफी है नही तो ये एक दूसरे से चिपक जाएगा।और इसे ठंडा करने के लिए छोड़ देंगे।
- 4
अब एक कढ़ाई में तेल डालेंगे और इसमे बारीक कटे लहसुन अदरक को थोड़ी देर भूनेंगे फिर प्याज़ डाल देंगे इसे भी थोड़ी देर भूनेंगे ज्यादा नही पकाना है।फिर सारी सब्जियों को डाल देंगे और थोड़ी देर भून लेंगे जब सब्ज़िया थोड़ी पाक जाए तो इसमें सोया सॉस,टोमाटोसॉस,और सिरका डाल देंगे।
- 5
अब इसमे नूडल्स डाल देंगे।और अच्छे से मिला लेंगे।तैयार है हमारा कैबेज नूडल्स।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14265738















कमैंट्स