ग्रिल्ड वेज सैंडविच (Grilled Veg Sandwich recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सब्जियों को काट ले और गाजर को कद्दकस कर ले। अब एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज़ डाल कर १ मिनट तक भूने।
- 2
अब बाकी सभी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से १मिनट तक चलाए। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।अब १ मिनट तक पकने दें। और अब गैस बंद कर दें।
- 3
अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें।अब इसमें म्युनीस मिला दें
- 4
अब ब्रेड में एक तरफ़ बटर लगाए और ग्रिल टोस्टर में रख दे। बटर वाला साइड नीचे की तरफ रखे।अब इसमें बनाए हुए मिश्रण को डाल दे।
- 5
अब एक ब्रेड और ऊपर की तरफ और रखे अब बटर लगा दे।अब इसे बंद कर दें और पकने दे।जब टोस्टर की दोनों लाईट जल जाए तो आपका सैंडविच तैयार है।
- 6
अब इसे खोले। और चाकू की सहायता से मनचाहा आकार दे। अब इसे टोमाटोसॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14301441




















कमैंट्स (3)