पौष्टिक देसी रैवयोली(Paushtik deshi ravioli recipe in Hindi)

#dec
आमतौर पर रैवयोली मैदा से बनती है ,हमारे यहां इसी का देसी वर्जन फ़रा या पनगुझवा के नाम से भी जाना जाता है । इसी रेसिपी को एक नए तरीके के साथ बना रही हूं । ट्राई जरूर कीजिएगा ।
*यह पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी है।*

कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द की दाल तथा चने की दाल को 3 घंटा भिंगाकर मिक्सी में पीस लें । दोनों पेस्ट में अलग-अलग नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला,एक चुटकी सोडा तथा चाट मसाला मिलाएं।
- 2
गेहूं का नरम आटा गूथ कर उससे चौकोर पतली रोटी बेले । उसे चार हिस्से में काट के उस पर उड़द की दाल का पेस्ट डालकर किनारों पर पानी लगा कर चिपका दें।
- 3
गेहूं के आटे की सामान्य आकार की पुड़िया बेलकर उसमें चने की दाल का पेस्ट डालकर गुजिया के आकार में बंद कर ले । इन दोनों को खोलते पानी में तब तक पकाएं,जब तक यह पानी में ऊपर ना उतरा जाए।
- 4
टमाटर का सूप बनाकर अलग रखें एक प्लेट में दोनों तरह के रैवयोली को प्लेट पर सजाएं और सूप डालें ऊपर से धनिया और सोया से सजाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)