मशरुम मटर दो प्याजा (mushroom matar do pyaza recipe in Hindi)

मशरुम मटर दो प्याजा (mushroom matar do pyaza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मशरूम को धूल कर साफ करें, मटर साफ कर ले, प्याज साफ कर के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, लहसुन छील लें, अदरक साफ करके काट ले, हरी मिर्च साफ करके काट ले।
- 2
कुकर गैस पर चढ़ाएं गर्म करके उसमें तेल डालें, तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए । तब उसमें तेजपत्ता और जीरा का तड़का लगाएं ।उसके बाद कटे हुए प्याज़ लहसुन अदरक हरी मिर्च को डाल दें 1 मिनट चलाएं फिर उसमें मशरूम मटर डाल दें।
- 3
खड़े मसालों को दरदरा कूट लें और फिर इसे भी मिला दें और एक बार चलाएं और फिर उस में हल्दी, नमक, मसाला पाउडर, कश्मीरी मिर्च, डालकर अच्छे से मिला दे इस सब्जी में तेल कम नहीं होना चाहिए वरना यह अच्छी नहीं बनेगी और फिर प्रेशर लगा दे एक सिटी लग जाने पर गैस बंद कर दें और अगर सब्जी मे पानी अधिक दिख रहा हो तो उसे थोडी़ देर गैस पर चढा़ दे और भून लें । इसका पानी सूखा लें और ऊपर से हरी धनिया से सजा देंऔर गरम गरम सर्व करें।इसे पराठा पूडी़ चावल किसी के भी साथ खाया जा सकता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स